Dainik Sabse Tej Logo

कौन है बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर, किसकी कितनी है कमाई, जानें

Hurun India Rich List 2026, richest Bollywood actors Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan, Salman Khan net worth, हुरुन रिच लिस्ट.

Hurun India Rich List 2026, richest Bollywood actors Shah Rukh Khan, Amitabh Bachchan, Salman Khan net worth, हुरुन रिच लिस्ट.

Author
Vivekनई दिल्ली, 24 सितंबर 2026, (अपडेटेड 09:02 am)

देश के मशहूर कलाकार जोकि लोगों के दिलों पर राज करते हैं. मनोरंजन के जरिए एक ओर ये कलाकार करोड़ों की कमाई करते हैं तो वहीं विज्ञापन और व्यापार के जरिए भी इन कमाई काफी अच्छी है. ऐसे में हर साल ब़ॉलीवुड कलाकारों की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट जारी होती है. जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन कितना अमीर है और कितनी कमाई की जा रही है. दरअसल, इस बार के ताजा आंकड़े पेश किए हैं “हुरुन इंडिया रिच” जिसके मुताबिक बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान ने देश के सबसे अमीर भारतीय अभिनेता के रूप में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 10 हजार करोड़ रुपए दर्ज की गई है। उनकी इस विशाल नेटवर्थ में उनकी प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजी टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) का बहुत बड़ा योगदान है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपए थी, और इस साल की शुरुआत में आई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में यह 10,800 करोड़ रुपए बताई गई थी। इसके बावजूद, मनोरंजन जगत में वे वित्तीय रूप से सबसे आगे बने हुए हैं। काम की बात करें तो, साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन अब वे अपनी बहुचर्चित फिल्म 'किंग' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Shah Rukh Khan net worth
Shah Rukh Khan net worth

इस सूची में दूसरे पायदान पर महानायक अमिताभ बच्चन का नाम है,जिनकी नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले एक बड़ा और चौंकाने वाला उछाल देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ की संपत्ति पिछले साल के 1,630 करोड़ रुपए से छलांग लगाकर इस साल सीधे 4,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान की तरह अमिताभ बच्चन सीधे तौर पर कोई बड़ा बिजनेस नहीं चलाते हैं। इसके बजाय, वे अपने फैमिली ऑफिस के माध्यम से कई बड़ी कंपनियों और तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट सेक्टर में भारी इन्वेस्टमेंट्स करते हैं, जिसके चलते उनकी संपत्ति में यह जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  इस साल की रिच लिस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण सुपरस्टार सलमान खान की धमाकेदार एंट्री रही है। सलमान खान ने 3,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में पहली बार अपनी जगह बनाई है। उनके पास अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' है,जिसके जरिए वे फिल्म निर्माण के कारोबार से जुड़े हैं। इसके अलावा विभिन्न व्यावसायिक उपक्रमों और ब्रांड्स के जरिए उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है।

वहीं,अभिनेता ऋतिक रोशन की नेटवर्थ में भी शानदार बढ़त देखने को मिली है। साल 2025 की लिस्ट में ऋतिक की संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 2,500 करोड़ रुपए हो गई है। ऋतिक की संपत्ति बढ़ने की मुख्य वजह उनका अपना लोकप्रिय फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड 'HRX' है, जिसकी मार्केट वैल्यू में लगातार तेजी आ रही हैदूसरी ओर, इस साल की रिच लिस्ट में कुछ बड़े नामों को निराशा भी हाथ लगी है और वे इस सूची से बाहर हो गए हैं। पिछले साल 7,790 करोड़ रुपए  की भारी-भरकम नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में शामिल रहने वाली मशहूर अभिनेत्री जूही चावला और 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर इस बार हुरुन की इस प्रतिष्ठित सूची से बाहर हो गए हैं।  हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य चेहरों की बात करें तो अपकमिंग मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, नरेश मल्होत्रा की कुल संपत्ति 16,000 करोड़ रुपए बताई गई है, जो इस रिपोर्ट का एक और बड़ा और चौंकाने वाला पहलू रहा है।

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट