Dainik Sabse Tej Logo

मोरनी की चौपाल से कांग्रेस का बड़ा संदेश, रवि जोशी और संजय चौहान ने जनता को बताया वोट का महत्व

मोरनी हिल्स में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की चौपाल में विधायक रवि जोशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान।

मोरनी हिल्स में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की चौपाल में विधायक रवि जोशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान।

Author
Manujमोरनी हिल्स, 16 नवंबर 2026, (अपडेटेड 09:44 am)

मोरनी हिल्स, 15 नवंबर।

हर नागरिक का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी अहमियत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी का 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को मोरनी हिल्स में जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की कमान जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला के अध्यक्ष संजय चौहान ने संभाली, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रवि जोशी उपस्थित रहे। AICC द्वारा रवि जोशी को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चौपाल के दौरान रवि जोशी ने अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए मताधिकार की सुरक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र में आम नागरिक की भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इन मुद्दों पर अपनी राय साझा की।

जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हो। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि चौपालों के माध्यम से गांवों और कस्बों तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाए।

इस अवसर पर एडवोकेट विजय बंसल, सुरेश पाल राणा, लेख राज थड, राज कुमार सैनी, प्रदीप कुमार, पूर्व हेड मास्टर लेख सिंह, रजनीश गोयल, मनुज भंवरा, खुशाल ठाकुर, मोहन लाल और प्रीतम सिंह भींवर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोरनी हिल्स में आयोजित इस कार्यक्रम ने अभियान को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने और आमजन के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान किया।

Manuj

About the Author: Manuj

Manuj is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट