Dainik Sabse Tej Logo

वोट की लड़ाई अब गांवों तक पहुंचेगी! पंचकूला में कांग्रेस ने खोला ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का मोर्चा

पंचकूला में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रेस वार्ता

पंचकूला में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रेस वार्ता

Author
Manujपंचकूला, 4 नवंबर 2026, (अपडेटेड 04:07 pm)

पंचकूला: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रही है। पंचकूला के बिश्नोई भवन में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान तेज करने का ऐलान किया।

प्रेस वार्ता को पंचकूला प्रभारी एवं असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने संबोधित किया। इस दौरान पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान और सुधा भारद्वाज भी मौजूद रहे।

शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक के वोट की सुरक्षा बेहद जरूरी है। कांग्रेस गांव-गांव चौपाल लगाकर जनता को मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव के प्रति जागरूक करेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के तहत 4 से 25 नवंबर तक अभियान के तीसरे चरण में मतदाता सत्यापन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

अब सवाल यह है कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की यह मुहिम हरियाणा की राजनीति में कितना बड़ा असर छोड़ेगी?

Manuj

About the Author: Manuj

Manuj is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट