SPARSH पोर्टल के खिलाफ लामबंद हुए पंचकूला के शिक्षक, बोले- अव्यावहारिक आदेश किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

SPARSH पोर्टल के विरोध में पंचकूला में प्रदर्शन करते शिक्षक।
पंचकूला। शिक्षा विभाग द्वारा SNA-SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने संबंधी जारी निर्देशों को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिली। इसी के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की पंचकूला जिला इकाई ने मंगलवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान जयपाल दहिया ने किया।
इस दौरान शिक्षकों ने विभाग के आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। संगठन के जिला महासचिव राजेश भंवरा ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर 18 नवंबर को विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। पंचकूला में भी इसी कड़ी में बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि SNA-SPARSH पोर्टल पर बिल अपलोड करने का आदेश शिक्षकों के लिए उचित नहीं है। संगठन ने विभाग से मांग की कि इस व्यवस्था को लागू करने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और जारी फरमान को तुरंत वापस लिया जाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।
प्रदर्शन के बाद निदेशक, शिक्षा विभाग हरियाणा के नाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिला परियोजना अधिकारी जोगिंदर लाठर और जिला उप मौलिक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने ज्ञापन प्राप्त किया।
इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष गोपी चंद, पूर्व राज्य महासचिव सुरेश लितानी, पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल, पूर्व राज्य ऑडिटर पंकज वालिया, जिला महासचिव राजेश भंवरा, जिला कोषाध्यक्ष बाबू राम शर्मा, संयोजक सुजीत यादव सहित विभिन्न खंडों के प्रधान और संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा खुशी राम दहिया, हरेंद्र मलिक, राजेश आदिवाल, रीटा, सुनीता, मंजू, गीता, रेनू, पुष्पा, पिंकी, बिमला, कुलदीप दूहन, बलदेव मांधना, अमरनाथ शर्मा बालग, धर्मपाल, धीरज भंवरा और नरेंद्र कौशिक सहित जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक विभाग इस आदेश को वापस नहीं लेता, तब तक संगठन अपनी मांग को लेकर आवाज उठाता रहेगा।
About the Author: Manuj
Manuj is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!