Dainik Sabse Tej Logo

हमारी हो रही है ग्रोथ, लगातार बढ़ रही है GDP- PM मोदी

नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मुलाकात

नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मुलाकात

Author
Vivekनई दिल्ली, 3 सितंबर 2026, (अपडेटेड 11:15 am)

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान दोनों देशों से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर जैसे सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई. इसके साथ ही बेल्जियम के प्रधानमंत्री की 'चॉकलेट डिप्लोमेसी' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सामने आया।

भारत की ग्रोथ स्टोरी पर क्या बोले PM मोदी ?

इस दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया और भारत के विकास को लेकर कई बातें कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की विकास यात्रा पूरे विश्व के लिए एक बड़े विश्वास और नए अवसरों का केंद्र बन रही है। भारत और बेल्जियम के रिश्तों को लेकर पीएम मोदी ने अपनी बात कही और कहा कि एक स्वच्छ ऊर्जा भविष्य का निर्माण और एक मजबूत, विश्वसनीय सप्लाई चेन स्थापित करना दोनों देशों की साझा प्राथमिकताएं हैं। आगे पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) को लेकर जो समझौते हुए हैं उससे आपसी रणनीतिक सहयोग को एक नई रफ्तार मिलेगी और दोनों देशों की तरक्की को चार चांद लगेंगे.

तकनीक और औद्योगिक क्षेत्र पर फोकस

तकनीक और औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी पीएम मोदी ने अपना पक्ष रखा और कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग में भारत और बेल्जियम मिलकर आगे बढ़ेंगे। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बेल्जियम के पास इस क्षेत्र में गहरी योग्ताएं हैं और भारत के पास विशाल स्केल हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं। इसी तालमेल को मजबूत करने के लिए बेल्जियम के विश्व प्रसिद्ध 'IMEC इंस्टीट्यूट' को भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश

अक्सर पीएम मोदी अन्य देशों के प्रतिनिधित्वों से बात करते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. इस बार भी उन्होंने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख साफ किया और कहा कि भारत और बेल्जियम दोनों ही कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति में गहरा विश्वास रखते हैं। इस दौरन पीएम मोदी ने कहीं उदाहरण भी पेश किए और कहा कि चाहे यूक्रेन का संघर्ष हो या वेस्ट एशिया का तनाव, भारत हमेशा युद्ध की जल्द से जल्द समाप्ति और शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है। इसके साथ ही आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के हर रूप को जड़ से खत्म करना दोनों देशों की प्राथमिकताओं में शामिल है.

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मज़ेदार किस्सा

Bart Dewever India Visit
Bart Dewever India Visit

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने  एक खास किस्सा जनता के साथ साझा किया जिसको लेकर माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का हो गया. बार्ट डी वेवर ने बताया कि वे पीएम मोदी के लिए बेल्जियम चॉकलेट से बना 'इंडिया गेट' का एक बेहद खूबसूरत ढांचा तोहफे के रूप में लाना चाहते थे लेकिन एक सदी से सीना ताने खड़े असली इंडिया गेट के उलट, चॉकलेट वाला यह वर्शन भारत तक का सफर भी नहीं झेल पाया और पिघल गया। इससे हमें समझ आया कि चॉकलेट कूटनीति के लिए तो बहुत बढ़िया है, लेकिन कूटनीतिक यात्रा के लिए नहीं!"

ये भी पढ़ें PM मोदी बोले- भारत जल्द बना सकता है ग्लोबल स्पेस सेक्टर में अपनी मजबूत जगह


बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भले ही यह तोहफा खराब हो गया, लेकिन उनके पास इसका एक बैकअप तैयार है और वे इसे सही-सलामत पीएम मोदी तक जरूर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गेट को चुनने की खास वजह यह थी कि यह दोनों देशों के साझा इतिहास और आने वाले दौर की मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। पिघले हुए तोहफे के इस किस्से ने दोनों नेताओं के बीच के सहज और दोस्ताना संबंधों की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की।

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

हमारी हो रही है ग्रोथ, लगातार बढ़ रही है GDP- PM मोदी | Dainik Sabse Tej News