Dainik Sabse Tej Logo

आपका सरकारी नौकरी का सपना हो सकता है पूरा, निकली 3 हजार से पदों पर भर्ती

RRB NTPC Recruitment 2026 notification released for 3548 graduate-level posts; check online application dates, eligibility, and fees on rrbapply.gov.in.

RRB NTPC Recruitment 2026 notification released for 3548 graduate-level posts; check online application dates, eligibility, and fees on rrbapply.gov.in.

Author
Vivekनई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026, (अपडेटेड 08:09 am)

सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए रेलवे एक सुनहरा अवसर लेकर आया है. लंबे समय से जो युवा भर्तियों को लेकर अपडेट चाहते थे वो अब आ गया है. रेलवे की ओऱ से विभिन्न पदों पर कुल 3 हजार 548 पद भरे जाएंगे. इसके लिए आवेदन प्रकिया भी शुरू हो गई है. जो कि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइड पर उपलब्ध है. दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी (स्नातक स्तर – CEN 06/2026) के तहत बंपर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. इसके लिए नियमों को ध्यान में रखते हुए ही आवेदन किया जा सकेगा. इन पदों पर युवाओं को एक ओऱ जहां अच्छा वेतन मिलेगा वहीं जॉब सिक्योरिटी की टेंशन भी खत्म हो गई. ये नौकरियां पूरी तरह से स्थाई है.

आवेदन करने की अंतिम तिथी 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है इसके साथ ही 8 नवंबर 2026 तक एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी. आवेदनकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पोर्टल को आसान बनाया है. इच्छुक आवेदन करने वाले युवा अपने मोबाइल और लैपटॉप के जरिए घर बैठे ही rrbapply.gov.in जो कि रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट है उसपर आवेदन कर सकते हैं.

RRB एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026

इसके साथ ही आवेदनकर्ताओं को रेलवे की ओर से एक ओर मौका दिया जाएगा. जिसके तहत अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए 9 से 18 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिसके जरिए ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है.

किन-किन पदों पर होंगी भर्तियां ?

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 127 पदों पर भर्तियां होंगी. वहीं गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2750 पद भरे जाएंगे. इसके साथ ही जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 पदों पर भर्तियां हैं और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पदों पर भर्ती होगी.

रेलवे में भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

रेलवे में नौकरी के लिए आवेदनकर्ताओं को आयु सीमा का भी ध्यान रखना होगा. इसके लिए एक ओर जहां मान्यता प्राप्त विश्वविद्धालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए वहीं कुछ विशेष पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग या कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी की नॉलेज होना भी अनिवार्य किया गया है. आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में कुछ हद तक छूट दी गई है. जिसको लेकर आवेदनकर्ता रेलवे की वेबसाइट पर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

रेलवे में भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस

आवेदन करते समय GEN, OBC और EWUS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST , दिव्यांग (PH) और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. बोर्ड का बड़ा फायदा है कि स्टेज-1 CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद GEN/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और SC/ST/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारों को उनका पूरा शुल्क (250 रुपये) रिफंड कर दिया जाता है.
ये भी पढ़ें- यहां एक महीने के लिए वर्क फ्रॉम होम हुआ जरूरी ?

इन STEPS को Follow करें

जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहता है उसको कई चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा. इसके लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को Follow करें

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं

होमपेज पर ‘Create an Account’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

लॉगिन करके अपनी सभी जरूरी डिटेल्स भरें

अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.

फॉर्म का फाइनल प्रिंट निकाल लें

ध्यान रखने योग्य बातें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहता है सबसे पहले उसे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसके साथ ही ध्यान रहे कि जब भी आप अप्लाई कर रहे हैं सभी नियमों को एक बार जरूर पढ़ लें ताकि चयन के समय में आप को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. वहीं रेलवे की आने वाली सूचनाओं को लेकर भी अपडेट रहें ताकि आप अप्लाई करने के बाद सही समय पर टेस्ट देने के लिए पहुंच सकें. अधिकतर मामलों में देखा गया है कि अप्लाई करने के बाद आवेदनकर्ता एग्जाम सेंटर में नहीं पहुंचते हैं. इसका मुख्य कारण ये ही होता है कि आवेदनकर्ता फॉर्म भरने के बाद कोई अपडेट हासिल नहीं करता है. वहीं जो भी आरक्षित वर्ग के तहत आवेदन करता है वो ध्यान रखे कि उनके दस्तावेजों में किसी तरह की कमी ना रहे.


Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट