5 करोड़ देकर कोहली को प्रेमानंद महाराज से मिलने बुलाया? वायरल खबर कितनी सच ?

विराट कोहली को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने के वायरल दावे पर प्रवक्ता का आधिकारिक बयान और पूरी सच्चाई।
प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य की मौत के बाद से अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं. एक ओर जहां इस केस के बाद से दर्शन बंद करने का फैसला लिया गया है. वहीं पुलिस मौत की असली वजह तक पहुंचने का काम कर रही है. ऐसे में अब इस मामले से जुड़ा एक ओर विवाद खड़ा हो गया है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर गावा किया गया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बुलाया गया था. जिसको लेकर अनेक खबरें सामने आई और लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने रखी. दरअसल, फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से ये स्पष्ट शब्दों में ये दावा किया गया था और कहा गया था कि 5 करोड़ रुपए देकर विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बुलाया गया था. जिसके बाद देश में इस मुद्दे को लेकर विरोध छीड़ गया.
मामले में विराट कोहली की तरफ से क्या कहा गया
मामले ने तूल पकड़ा तो अब विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी किया और सभी दावों को सिरे से खारिज किया. प्रवक्ता ने कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से विराट कोहली को लेकर किए गए दावे पूरी तरह झूठे, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. विराट कोहली की ओर से जारी इस बयान के बाद साफ है कि उनकी टीम इस मामले को लेकर किसी तरह की गलतफहमी या अटकल को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती. प्रवक्ता ने मीडिया से भी अपील की है कि किसी भी ऐसे बयान को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक जांच जरूर की जाए.
विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कई मौकों पर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंच चुके हैं. इन मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आते रहे हैं. दोनों ने कई बार प्रेमानंद महाराज जी से सवाल भी किए हैं. प्रवक्ता के मुताबिक, विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के पास पूरी तरह अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण जाते हैं.
ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदले नियम, अब दर्शन करने पर भी पड़ेगा असर
सेलिब्रिटीज की आस्था और व्यक्तिगत जीवन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर देश के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों और आध्यात्मिक गुरुओं के दर्शन करने जाते हैं। वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज जी के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा जगजाहिर है। जब कोई सेलिब्रिटी अपनी मर्जी से किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जाता है, तो उसे पैसों के लेन-देन या किसी सौदेबाजी से जोड़ना सरासर गलत और अनैतिक है। ऐसे बेबुनियाद आरोप न सिर्फ किसी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं की गरिमा पर भी सवाल खड़े करते हैं।
वहीं संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में परिवार ने कई सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि दीपक आत्महत्या नहीं कर सकता था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचीं रसिक की मां लौंग बाई ने कहा- दो साल पहले बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। सूचना मिली कि बेटा गिर गया है। हम आनन-फानन में यहां आए। पहले भी मिलने आए थे, लेकिन मुलाकात नहीं होने दी गई थी। भगवान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!