Dainik Sabse Tej Logo

"ऐसी औलाद किसी को ना मिले", बुजुर्ग माता-पिता ने क्यों कहा ऐसा ?

आगरा में बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटे-बहू द्वारा धोखाधड़ी और मकान बेचने का वायरल मामला, वृद्धाश्रम में जीवन काटने को मजबूर दंपत्ति।

आगरा में बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटे-बहू द्वारा धोखाधड़ी और मकान बेचने का वायरल मामला, वृद्धाश्रम में जीवन काटने को मजबूर दंपत्ति।

Author
Vivekआगरा, 7 अक्टूबर 2026, (अपडेटेड 10:02 am)

हमारे संस्कारों में माता-पिता का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना जाता है. लेकिन क्या हो अगर मां-बाप ही बोलें की 'ऐसी औलाद किसी को ना मिले'. ऐसा ही एक मामला सामने आया है आगरा से जहां मां-पिता और बेटे के पवित्र रिश्ते पर कई तरह के सवाल खड़ा हो गए. दरअसल, माता-पिता ने एक बेटे को ये सोच कर गोद लिया था कि वो उनके बुढ़ापे की लाठी बनेगा. लेकिन उनकी ये सोच तब गलत साबित हुई जब बेटे और बहू पर गंभीर आरोप लगे.

बुजुर्ग माता-पिता के गंभीर आरोप

बुजुर्ग माता-पिता ने अपने बहू और बेटे पर बेघर करने के आरोप लगाए और कहा कि बेटे और बहू ने छल-कपट से उनका मकान लगभग 46 लाख रुपये में बेच दिया और बाद में उनकी सेवा करने की बजाय उन्हें मुश्किलों में छोड़ दिया. दंपत्ति ने बताया कि उनका पक्का मकान था. लेकिन बेटे और बहू ने उन्हें धोखा देकर घर बेच दिया जिसके बाद अब वे दोनों वृद्धाश्रम के छप्पर के नीचे जीवन काटने को मजबूर हैं.

Senior Citizens Abandoned By Son
Senior Citizens Abandoned By Son
सोशल मीडिया के जरिए मदद की आस

अपने इस दुख के समय में उन्होंने मदद के लिए इंटरनेट का सहारा लिया और करीब एक हजार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की. 2022 से लेकर अभी तक उन्होंने कई वीडियो बनाए और अपने साथ हुए अत्याचार को लोगों के सामने रखा. उन्हें उम्मीद है कि कोई ना कोई उनकी मदद के लिए आगे जरूर आएगा. हर वीडियो में वो अपने आंसूओं और दुख भरी कहानी को बताते हैं. लेकिन अभी तक कोई वीडियो के जरिए उनकी मदद करने के लिए नहीं पहुंचा और वे उम्र के इस पढ़ाव में दुख में जीवन काटने के लिए मजबूर हैं.

जिसने भी उनकी ये वीडियोस सोशल मीडिया पर देखी उन्होंने ऐसे मां-बाप के बेटे के प्रति गुस्सा जाहिर किया और कहा कि जिस बेटे को इस समय में मां-बाप की सेवा करनी चाहिए थी उसने धोखा दिया और सिर के ऊपर से छत छीन ली. जिसके चलते अब बुजुर्ग मां-बाप परेशानी का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस लाचार दंपत्ति के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और जिला प्रशासन से दोषी बेटे-बहू पर सख्त कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 5 करोड़ देकर कोहली को प्रेमानंद महाराज से मिलने बुलाया? वायरल खबर कितनी सच ?

sarcastic_engineerr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनका वीडियो शेयर हुआ है. जिसे अब चक लाखों लोग देख चुके हैं. वहीं कमेंटों के जरिए वो गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि 'भगवान ऐसी औलाद किसी को ना दे'. कई लोगों ने कहा कि जिस औलाद के लिए मां-बाप अपनी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाते और भविष्य के लिए पैसा जोड़ते हैं. उनके साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है. ऐसे बेटे और बहू के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता विश्वास, प्रेम और कर्तव्य की नींव पर टिका होता है। जब इस रिश्ते में विश्वासघात जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो यह न केवल उस परिवार को बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख देता है।

आज के डिजिटल युग में जब पीड़ित बुजुर्गों को स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिल पाता, तो वे सोशल मीडिया का रुख करते हैं। आगरा के इस बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा एक हजार से अधिक वीडियो बनाना इस बात को दर्शाता है कि वे किस हद तक लाचार और बेसहारा महसूस कर रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया ऐसे मामलों को दुनिया के सामने लाने का एक बड़ा माध्यम बन चुका है, लेकिन यह भी सच है कि वर्चुअल दुनिया में केवल सहानुभूति मिलना काफी नहीं होता; इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रशासनिक और कानूनी हस्तक्षेप की तुरंत आवश्यकता होती है।

Agra Old Parent Fraud Case.jpg
Agra Old Parent Fraud Case.jpg
यह हृदय विदारक घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। हर संतान को यह समझना चाहिए कि माता-पिता की बदुआएं या उनका दर्द कभी खाली नहीं जाता। आगरा के इस बेसहारा बुजुर्ग दंपत्ति को न केवल सोशल मीडिया पर सहानुभूति मिलनी चाहिए, बल्कि जिला प्रशासन और समाजसेवियों को आगे आकर उन्हें न्याय दिलाना चाहिए ताकि वे अपने जीवन के अंतिम दिनों को सम्मान के साथ जी सकें।


Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

ऐसी औलाद किसी को ना मिले: बुजुर्ग माता-पिता का दर्द | दैनिक सबसे तेज़ News