पड़ोसी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, ये रही बड़ी वजह

देहरादून के प्रेमनगर में पत्नी और पड़ोसी द्वारा की गई पति की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस की फाइल फोटो
देहरादून से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ही अपने पति की कातिल बन गई. जिसके बाद से एक ओर जहां इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं रिश्तों का कतल देख हर कोई हैरान हो गया. दरअसल, महिला ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे उस समय हुए जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों को पीछे भेजने का काम किया. आरोपियों की पहचान महिला देवी जिसकी उम्र 30 साल है और आरोपी पड़ोसी लल्लन शर्मा जिसकी उम्र 23 साल है. मृतक की पहचान 32 साल के मदन मुखिया के रूप में हुई है. मदन की लाश प्रेमनगर के जंगल वाले इलाके से मिली थी. उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. शव पूरी तरह से खून से लथपथ हालत में था.
मदन ने पड़ोसी के फोन में देखी थी अपनी पत्नी की फोटो-वीडियो
हत्या की इस वारदात को उस समय रचा गया जब मदन ने अपनी पत्नी की फोटो-वीडियो अपने पड़ोसी लल्लन के मोबाइल में देख ली थी. मदन को अपनी पत्नी और पड़ोसी के संबंधों को लेकर जानकारी हो गई थी. जिसको लेकर उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके साथ ही मदन बार कह रहा था कि वो वो उनके रिश्ते के बारे में दूसरों को बताएगा. जिसके बाद पत्नी महिला देवी और उसके पड़ोसी लल्लन ने हत्या करने की प्लानिंग रची.
शराब पीने के बहाने जंगल में बुलाया
पुलिस ने इस मामले को लेकर अहम जानकारी देते हुए बताया कि देवी और लल्लन शर्मा एक दूसरे के संपर्क में लंबे समय से थे. मदन और लल्लन दोनों मजदूरी का काम करते थे. शुक्रावार को देवी ने मदन को शराब पीने के बहाने पास के जंगल में बुलाया. जहां लल्लन शर्मा पहले ही मौजूद था दोनों ने मिलकर मदन पर चाकू से कई वार किए. जिसके चलते मदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों शव को जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए.
खून से सना मिला शव
सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां खून से लथपथ हालत में मदन का शव मिला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की और आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला. जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी. पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया. जांच के दौरान
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया. लल्लन शर्मा को एक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान लल्लन ने मदन की हत्या में शामिल होने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने मामले में मदन की पत्नी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें- जो महिला सवाल पूछे, उसे चुप करा दो- राहुल गांधी का वार
उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अवैध संबंधों के शक और आपसी विवाद के चलते इस तरह के जघन्य अपराध समाज में तेजी से बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सनसनीखेज वारदात ने देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड की शांति और पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और हर कोई इस बेरहमी से किए गए कत्ल की निंदा कर रहा है
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!