Dainik Sabse Tej Logo

पत्नी ने पति के प्राइवेट पर काटा, फिर पति ने काट दी नाक

Hardoi news Uttar Pradesh where husband cut wife nose and wife bit husband private part during family dispute police investigation and medical updates.

Hardoi news Uttar Pradesh where husband cut wife nose and wife bit husband private part during family dispute police investigation and medical updates.

Author
Vivekहरदोई, उत्तर प्रदेश, 19 सितंबर 2026, (अपडेटेड 08:16 am)

पति और पत्नी के जुड़े विवाद को लेकर आपने कई खबरें सुनी होंगी. कई बार तो गुस्से में हत्या तक के भी मामले सामने आए हैं. लेकिन अब उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद हैरान करने और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी की नाक काट दी। जिसको लेकर अब हर तरफ चर्चा हो रही है. लोग अलग-अलग तरीके से इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अब पूरा मामला पुलिस तक पहुंच चुका है. जिसको लेकर पुलिस अब गंभीरता से जांच भी कर रही हैं. ताकि यह पता चल सके कि असलियत में क्या हुआ था और इस खतरनाक और जनालेवा वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी।

पत्नी के पति पर गंभीर आरोप

दरअसल, हरदोई की रहने वाली पीड़िता की पहचान साधना के रूप में हुई है। साधना ने अपने पति दीपक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया में दिए गए बयानों के मुताबिक साधना का आरोप है कि पति के साथ हुई किसी बात को लेकर बहस और विवाद हुआ था। इस दौरान उसके पति दीपक ने गुस्से में आकर उसके सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- टैक्सी में 22 मिनट बैठने पर बिल आया 9 हजार से ज्यादा

बात यहीं खत्म नहीं हुई, आरोप है कि पति ने बेरहमी दिखाते हुए उसकी नाक काट दी और उसे पास की एक नाली में फेंक दिया। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि जब उसके साथ यह हिंसा हो रही थी, तब उसके सास और ससुर ने उसके दोनों हाथ मजबूती से पकड़ रखे थे ताकि वह अपना बचाव न कर सके। इस अमानवीय कृत्य के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के जरिए इस बात की सूचना पुलिस तक पहुँची।

क्यों शुरू हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद?

अब इस मामले में पुलिस ने भी अपना बयान जारी किया है। पुलिस का कहना कि विवाद की जड़ एक पुराना पारिवारिक घटनाक्रम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साधना करीब ढाई महीने पहले अपने पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गई थी। इसके बाद अचानक गुरुवार को वह अपने पड़ोसी की छत से कूदकर वापस अपने पति के घर लौट आई।

साधना के इस तरह अचानक घर वापस लौटने के कारण पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक और झगड़ा शुरू हो गया। सांडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ (SHO) पुष्पराज ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि अचानक लौटने पर हुए झगड़े ने विकराल रूप ले लिया, जिसके दौरान गुस्से में आकर दीपक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी नाक पर हमला कर उसे काट दिया।

Uttar Pradesh Crime News
Uttar Pradesh Crime News

घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और बिना देर किए मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दीपक को अपनी हिरासत में ले लिया है।

घायल अवस्था में साधना को तुरंत इलाज की जरूरत थी, इसलिए पुलिस ने उसे सबसे पहले सांडी के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) पहुंचाया। वहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

साधना पर लगे गंभीर आरोप

 इस मामले का एक दूसरा पहलू भी सामने आया है, जिसे दीपक के परिवार वालों ने बयान किया है। दीपक की मां (साधना की सास) ने साधना पर ही गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि साधना करीब ढाई महीने पहले इलाके के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी, जो कि दीपक का दोस्त भी था। उस वक्त भी इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में किसी तरह समझौता हो गया था।

दीपक की मां के अनुसार, साधना अचानक वापस लौटी और घर में आकर बच्चों को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगी। जब इसका विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया। उनका यह भी दावा है कि गुस्से और खींचतान के दौरान साधना ने खुद अपने पति के प्राइवेट पार्ट्स पर काट लिया था और बाद में गुस्से में जमीन पर अपना सिर पटककर खुद को ही घायल कर दिया ताकि वह परिवार को फंसा सके।

शादी के 10 साल और तीन बेटियां

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि साधना और दीपक की शादी को लगभग दस साल बीत चुके हैं। इन दस वर्षों में उनके तीन बच्चे (बेटियां) हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अभी तक पत्नी साधना की ओर से कोई भी औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जबकि दूसरी ओर दीपक की मां की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर एंगल से निष्पक्ष जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जा सके।

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

हरदोई में खूनी संघर्ष: पत्नी की नाक कटी, पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला | दैनिक सबसे तेज़ News