Dainik Sabse Tej Logo

टैक्सी में 22 मिनट बैठने पर बिल आया 9 हजार से ज्यादा

Norway taxi fare viral news: 22 minat ki taxi ride ka 9 hazaar se zyada bill, bharatiya yatri ke anubhav par social media par charcha.

Norway taxi fare viral news: 22 minat ki taxi ride ka 9 hazaar se zyada bill, bharatiya yatri ke anubhav par social media par charcha.

Author
Vivek18 सितंबर 2026, (अपडेटेड 08:42 am)

कभी-कभी किसी काम की कीमत सुनकर लोग हैरानी में आते हैं और ऐसे मामले सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ना भी लाजमी हो जाता है. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक कार में केवल 22 मिनट बैठने पर शख्स को 9 हजार से ज्यादा का बिल चुकाना पड़ा.

दरअसल, पूरा मामला सामने आया है नोर्वे से जहां एक भारतीय यात्री के साथ ऐसा हुआ. उसने सिर्फ 22 मिनट की टैक्सी राइड के लिए 934 नॉर्वेजियन क्रोनर यानी करीब ₹9,580 का बिल चुकाया (Norway Taxi Fare Viral News). ये पूरा मामला जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोग सुनकर हैरान हो गए और उन्होंने इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने रखी. वहीं इस मामल ने अब लोगों के बीच भारत और नॉर्वे में टैक्सी के किराए को लेकर चर्चा छेड़ दी है.

Expensive Taxi In Norway
Expensive Taxi In Norway

एक्स यूजर विनोद ने नोर्वे में घटित हुए इस अनुभव को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि टैक्सी ने करीब 29 किलोमीटर की दूरी 22 मिनट में तय की थी. उनके मुताबिक राइड काफी आरामदायक और अच्छी थी, लेकिन बिल देखकर वह जरूर हैरान हो गए. टैक्सी का कुल किराया 934 नॉर्वेजियन क्रोनर (Norway Taxi Fare Viral News) आया, जो भारतीय रुपये में करीब ₹9,580 बैठता है. इसके साथ ही उन्होंने भारत में मिलने वाली सस्ती कैब राइड का भी जिक्र किया. नोर्वे और भारत की टैक्सी के किराए की तुलना को अब लोग अलग-अलग नजर से देख रहे हैं.

https://x.com/turiyatman/status/2100266845857042673?s=20

विनोद ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा की भारत में उन्होंने कई बार काफी सस्ती उबर राइड ली है. उनका कहना था कि भारत में हर बार प्रीमियम सर्विस भले न मिले, लेकिन पैसों के मामले में कैब काफी सस्ती पड़ती है. उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने कहा कि भारत में टैक्सी का किराया निश्चित रूप से कम है, लेकिन सिर्फ किराए की तुलना करने से दोनों देशों की पूरी तस्वीर सामने नहीं आती.

हम आपको बताते हैं कि नोर्वे में टैक्सी का किराया इतना महंगा क्यों है ?

नोर्वे में भारत के मुकाबले सर्विसेस काफी महंगी हैं वहीं कर्मचारियों की मजदूरी और रोजमर्रा के खर्च भारत के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. इसलिए वहां टैक्सी ड्राइवर समेत सर्विस सेक्टर के लोगों को मिलने वाली मजदूरी भी उसी हिसाब से होती है. इसका असर टैक्सी के किराए पर भी दिखाई देता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खबर में कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और नोर्वे के टैक्सी किराए की तुलना करना गलत है क्योंकि दोनों देशों के बीच काफी अंतर है. दोनों देशों की कमाई, महंगाई और जीवन-यापन का खर्च अलग है. एक यूजर ने यह भी कहा कि नॉर्वे में ज्यादा मजदूरी और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से सेवाओं की कीमत ज्यादा होती है. वहीं कुछ लोगों ने भारत में टैक्सी और उबर की कम कीमत को देश की एक खासियत बताया.

ये भी पढ़ेंरूस से तेल खरीदने पर भारत पर खतरा, US 100% टैरिफ लगाएगा !

भारत भले ही विकसित देशों की श्रेणी में आता हो लेकिन अभी भी कई चीजों में भारत आधुनिक देशों के मुकाबले पीछड़ा हुआ है. ऐसे में यहां प्रति व्यक्ति आय भी नोर्वे से कम है. जिसके कारण ही दोनों देशों के खर्चों में धरती आसमान का फर्क साफ दिखाई देता है.  

Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट

Norway Taxi Fare: टैक्सी में 22 मिनट बैठने पर आया 9 हजार का बिल | दैनिक सबसे तेज़ News