ज्ञानेश कुमार पर पीएम मोदी ने दबाव डाला- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर साधा निशाना, नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस की ओर से इन दिनों हर राज्य में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बीजेपी को लेकर विरोध प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए देखा गया है. दरअसल, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही है. जिसको लेकर ही कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को घेरने का काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ज्ञानेश कुमार पर दबाव डाला था. इसलिए नैतिकता के आधार पर नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए. इसके साथ उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग भी की.
जनता के अधिकार को लेकर कांग्रेस की लड़ाई- खरगे
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी एक दल, संस्था या किसी एक व्यक्ति के साथ नहीं है बल्कि कांग्रेस मतदाताओं के अधिकार, संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है. उन्होंने कहा, 'निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता लोकतंत्र की सुरक्षा की पहली शर्तों में से एक है।
कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल किया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का फैसला किसने लिया और दो चुनाव आयुक्तों को 'इंटरनल पोर्टल' से बाहर क्यों रखा गया? खरगे ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और निर्वाचन आयुक्तों के बीच भी मतभेद सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में संबंधित CEC को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने दबाव बनाया था जिसके कारण ही अब नैतिकता के आधार पर पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस को कामों का बखान किया और कहा कि कांग्रेस ने देश में ऐसी संस्थाओं के निर्माण और उन्हें स्वतंत्र एवं अधिकार-संपन्न बनाने की भूमिका निभाई है, लेकिन आज हालात कुछ ओर हैं. उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि चुनाव आयोग इतना मजबूत और विश्वसनीय हो कि सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों उसके निर्णयों पर समान भरोसा करें।'
कांग्रेस की 5 प्रमुख मांगें
- मतदाता सूची में जो बदलाव हुए हैं उनका डेटा सार्वजनिक किया जाए
- जिन वोटर्स के नाम हटे हैं उन्हें इसकी सूचना मिले और अपील करने का मौका मिले
- राजनीतिक दलों को मतदाता सूची का डेटा समय पर मिले
- गंभीर विसंगतियों के मामलों में स्वतंत्र और समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो
- चुनाव प्रक्रिया से जुड़े फैसलों में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित हो
ये भी पढ़ें- गिरगिट की तरह रंग बदलने वालों से सावधान- सीएम योगी
आगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश के मतदाताओं को यह भरोसा होना चाहिए कि उनका वोट सुरक्षित है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दे उठाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कर्नाटक तथा हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदाता आंकड़ों को लेकर सवाल उठाए थे। खरगे ने दावा किया कि राहुल गांधी ने 'डुप्लीकेट' मतदाताओं, संदिग्ध पतों, एक ही पते पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम और फॉर्म-6 से जुड़ी प्रविष्टियों को लेकर दस्तावेजों के आधार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से इन मुद्दों को लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर किए गए प्रदर्शनों का भी उल्लेख किया।
आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति
इसके साथ ही कांग्रेस ने आगामी चुनावों को लेकर कमर कस ली है. मल्लिकार्जुन खरगे ने इसको लेकर कहा कि कांग्रेस इस बात को लेकर काम करेगी कि किसी भी मतदाता का अधिकार उससे ना छीना जाए और हर व्यक्ति का वोट सुरक्षित रहे,
संसद से सड़क तक लड़ेगी कांग्रेस- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इसको लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ काम करेगा ताकि देश का लोकतंत्र जिंदा रहे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही जनता के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी कांग्रेस जनहित से जुड़े हर मुद्दे को लेकर तत्परता से काम करेगी.
About the Author: Vivek
Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!