Dainik Sabse Tej Logo

मैड संधू की हत्या मामले में एक्शन, एक शूटर गिरफ्तार, इस वजह से की थी हत्या ?

Social media influencer Mad Sandhu murder case: Ahmedabad Crime Branch arrests shooter Parminder Kaka in connection with the Amritsar shooting

Social media influencer Mad Sandhu murder case: Ahmedabad Crime Branch arrests shooter Parminder Kaka in connection with the Amritsar shooting

Author
Vivekअमृतसर, 8 अक्टूबर 2026, (अपडेटेड 10:21 am)

अमृतसर की गलियों में उस समय सन्नाटा पसर गया जब लोगों को पता लगा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोलियां मारकर किसी ने हत्या कर दी है. जिसके बाद पूरे जिले में पुलिस की सख्ती बढ़ गई और पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या किसने की, क्यों की, हत्या करने वाले कौन थे, कहां से आए थे, किसके कहने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. ऐसे कई सवाल थे जिनका जवाब पुलिस तलाश रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर भी इस खबर से सनसनी मचा गई थी. हर कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की मौत की खबर सुनकर हैरान था. हालांकि, कई लोगों ने इस हत्या के पीछे बड़े गैंगस्टरों के नाम शामिल होने की भी बात कही थी. इन्ही सब पहलूओं को आधार बनाकर पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पंजाब पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी संपर्क साधे हुए है. ताकि हत्यारों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके. इसी कड़ी में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. टीम ने हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद के रूप में हुई है. उस पर इस मामले में गंभीर आरोप लगे हैं कि परिमंदर ने ही फायरिंग की थी और वारदात के लिए बाइक का इंतजाम किया था.

Filr Photo- Social Media Influencer Mad Sandhu
Filr Photo- Social Media Influencer Mad Sandhu
कब और कहां हुई थी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 3 अक्टूबर को अमृतसर में गोली मारकर मैड संधू की हत्या हुई थी. जहां इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था वो कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र था. जहां अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है. हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सुराग जुटाने शुरू किए, पुलिस ने इस मामले में केस नंबर 186/2026 में BNS की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की. मौके पर पुलिस को जो सबूत मिले थे उसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मैड संधू की हत्या मामले में क्या कहा ?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का कहना है कि मैड संधू की हत्या को गोल्डी बरार के अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जोड़कर जांच की जा रही है. इसी के मद्देनजर परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि परमिंदर ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के लिए फायरिंग की थी और जिस बाइक का इस्तेमाल इसके लिए किया गया था वो भी परमिंदर ही लेकर आया था. पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमृतसर से निकलकर उदयपुर पहुंचा था जहां से वो अहमदाबाद पहुंचा, जहां क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया.

इस कार्रवाई के बाद मैड संधू हत्याकांड की जांच में अहमदाबाद कनेक्शन भी सामने आया है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कस्टडी पंजाब पुलिस को दी है. पुलिस अब हत्या में उसकी भूमिका, फायरिंग और बाइक की व्यवस्था से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी. मामले में आगे की कार्रवाई अमृतसर पुलिस की जांच के आधार पर होगी.

file Mad Sandhu
file Mad Sandhu
कौन थे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू ?

मैड संधू का असली नाम मधुसूदन संधू था और इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 2.26 लाख लोग फॉलो करते थे। इसके अलावा मैड संधू यूट्यूब पर भी ब्लॉक और शॉर्ट्स अपने फैन्स के साथ शेयर करते थे. वहीं वे कई बड़े पॉडकास्ट में भी अपने विचार साझा करते हुए देखए गए हैं.

मैड संधू का करियर

मैड संधू ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से शुरू की थी. इसके अलावा उन्होंने पंजाब और मुंबई में स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने मेकअप, मॉडलिंग, एक्टिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में कदम रखा। मैड संधू अपने बेबाक अंदाज, फैशन और लाइफस्टाइल के लिए काफी प्रसिद्ध थे. उन्होंने कई बार जेंडर को लेकर अपनी बात सोशल मीडिया प्लेटमफॉर्म पर रखी थी. कई लोग एक ओर जहां उनके इस अंदाज को पसंद करते थे तो कई लोग उनके इस व्यवहार को लेकर नाराजगी भी जाहिर करते हुए देखे गए हैं.
ये भी पढ़ें- 5 करोड़ देकर कोहली को प्रेमानंद महाराज से मिलने बुलाया? वायरल खबर कितनी सच ?

फिल्मी दुनिया में मैड संधू की भूमिका

फैशन और सोशल मीडिया पर नाम हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी कदम रखा. उन्होंने पंजाबी फिल्म 'ओए भोले ओए' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई थी. मैड संधू खुले तौर पर GAY थे और LGBTQ+ समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अक्सर बात करते थे। उन्हें अपने अलग अंदाज के लिए ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. कई बार उन्हें लोग सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए सलाह देते हुए भी देखे गए थे. ऐसे में अब उनकी हत्या के बाद कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. पुलिस उनके कातिलों तक पहुंचने के लिए पुरी सख्ती से काम कर रही है. अब देखना होगा कि सभी आरोपियों को पुलिस कब तक पहुंच पाती है और कब तक हत्या की असली वजह सामने आती है.


Vivek

About the Author: Vivek

Vivek is a dedicated journalist and reporter for दैनिक सबसे तेज़, committed to bringing you the most accurate and fastest news updates from ground zero.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

लेटेस्ट